
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है।
उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
राजस्थान के 4 जिलों में आज लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को यहां 14 शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के खजुराहो, नौगांव, पन्ना और सीधी जैसे शहरों में पारा 45 डिग्री या उससे अधिक पहुंच सकता है। कुल 6 जिलों में हीटवेव के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर पर एक मजदूर की लू लगने से मौत हो गई। वह मिर्ची तोड़ने के काम के लिए तेलंगाना गया था।
मौसम विभाग ने सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के 11 जिलों में अगले तीन दिन के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मणिपुर सहित 12 राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
असम और मेघालय में तेज आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई गई है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos