जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश की लहर है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई, और दर्जनों घायल हुए। घटना पर जहां भारत के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने दुख और गुस्सा जताया, वहीं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया का बयान भी सुर्खियों में है।
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,
"पहलगाम में एक और बर्बर हमला हुआ है। बांग्लादेश, बंगाल से लेकर कश्मीर तक, एक ही मानसिकता लगातार हिंदुओं को निशाना बना रही है। लेकिन कुछ लोग जो 'धर्मनिरपेक्ष' बनने का दावा करते हैं, वही इन कायर हमलावरों को 'उत्पीड़ित अल्पसंख्यक' मानते हैं। पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए।"
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने खुद को इस हमले से अलग बताते हुए इसमें शामिल होने से इनकार किया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा,
हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह हमला भारत के भीतर की अंदरूनी गड़बड़ी का नतीजा है और भारत सरकार के खिलाफ विरोध करने वाले लोग ही इसके पीछे हो सकते हैं।
हमले के बाद भारतीय क्रिकेट समुदाय से भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लिखा,
"पहलगाम में हुए हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। देश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।"
"आज कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसे सुनकर स्तब्ध हूं। बहुत गुस्सा भी है। मुझे यकीन है कि दोषियों को जल्द सज़ा मिलेगी। मृतकों की आत्मा को शांति मिले।"
"हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। इस हमले के पीछे जो भी हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत चुप नहीं बैठेगा – जवाब देगा।"
पहलगाम में हुए इस हमले ने एक बार फिर से कश्मीर में सुरक्षा हालात पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां आम जनता शोक में डूबी है, वहीं राजनीतिक और खेल जगत से लगातार सख्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आतंकियों को जल्द सज़ा देने की मांग हर ओर से उठ रही है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos