
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हाल ही में नाना बने हैं और अपने नए जीवन के इस सुखद पड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बेटी अथिया शेट्टी की मदरहुड जर्नी को लेकर खुलकर बातचीत की और बताया कि अथिया ने बच्चे के जन्म के लिए नेचुरल डिलीवरी का तरीका चुना, जिस पर उन्होंने गर्व जताया।
इस बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने सिजेरियन डिलीवरी (C-Section) को "सिर्फ कंफर्ट का मामला" कहकर अपनी राय रखी, जो अब एक बड़े विवाद का रूप ले चुकी है।
उनकी इस टिप्पणी को सोशल मीडिया यूजर्स ने असंवेदनशील, वैज्ञानिक तथ्यों से परे और महिलाओं के प्रति अपमानजनक करार दिया है।
ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने सुनील शेट्टी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सिजेरियन डिलीवरी केवल "कंफर्ट" से जुड़ा फैसला नहीं होता, बल्कि यह एक चिकित्सकीय जरूरत होती है जो मां और बच्चे दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी हो सकती है।
एक यूजर ने लिखा, "ये कितना पुराना और अज्ञानता भरा नजरिया है। मेडिकल साइंस की जरूरतों को 'कंफर्ट' कह देना महिलाओं के अनुभवों का अपमान है।"
वहीं कई महिलाओं ने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सिजेरियन डिलीवरी का सामना किस मुश्किल परिस्थिति में किया और कैसे यह निर्णय उनकी या उनके बच्चे की जान बचाने में मददगार रहा।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos