
आम जनता को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जून से दीपावली तक रेपो रेट में कुल 0.50% की कटौती कर सकती है, जिससे होम लोन, कार लोन और उद्योगों को मिलने वाले लोन सस्ते हो जाएंगे। इससे न केवल आम लोगों की EMI का बोझ कम होगा, बल्कि उद्योगों में निवेश और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो सकती है।
मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगली बैठक 4 से 6 जून के बीच होने वाली है। इसमें 0.25% की कटौती पर सहमति बन चुकी है। इसके बाद अगली दो बैठकों — 5 से 7 अगस्त या 29 सितंबर से 1 अक्टूबर — में भी इतनी ही कटौती और हो सकती है।
इस तरह दीपावली के समय तक रेपो रेट में कुल 0.50% की कटौती की संभावना है। गौरतलब है कि इस साल दीपावली 20 अक्टूबर को है, इसलिए यह आम लोगों के लिए एक तरह का त्योहारी तोहफा माना जा रहा है।
होम और कार लोन सस्ते होंगे, जिससे EMI घटेगी।
उद्योगों को सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध होगा, जिससे निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
शहरी खपत में बढ़ोतरी और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
RBI पहले ही फरवरी 2025 से रेपो रेट में कटौती शुरू कर चुकी है। दो बैठकों में अब तक कुल 0.50% की कटौती हो चुकी है और वर्तमान में रेपो रेट 6% पर आ गया है।
RBI की मौद्रिक नीति समिति में कुल 6 सदस्य होते हैं, जिनमें से 3 सदस्य RBI के और 3 केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त होते हैं। यह समिति हर दो महीने में बैठक करती है।
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए RBI ने पहले ही 6 बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली बैठक 7 से 9 अप्रैल को हो चुकी है, और अगली बैठक 4-6 जून को प्रस्तावित है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos