
भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' में मिली बड़ी सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी सेना के मनोबल को सम्मानित करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 15 मई को जयपुर से होगी। यात्रा अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी।
सेना के सम्मान में, राजनीति से परे तिरंगा यात्रा
बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसी उपलक्ष्य में सेना के साहस और शौर्य को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश और समाज की ओर से सेना के लिए सम्मान का आयोजन है। यात्रा में आम जनता की सक्रिय भागीदारी रहेगी और इसे संभाग, जिला और विधानसभा स्तर पर भी आगे बढ़ाया जाएगा।
यात्रा का रूट और आयोजन विवरण
तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ तक पहुंचेगी, जहाँ इसका समापन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहेंगे।
सेना को समर्पित श्रद्धांजलि और धन्यवाद
जयपुर संभाग के तिरंगा यात्रा समन्वयक और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि यात्रा के समापन स्थल पर भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान को सलाम किया जाएगा। जवानों को श्रद्धांजलि और धन्यवाद देने के लिए मंच से वक्तव्य दिए जाएंगे। कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और आम लोग एक साथ भाग लेंगे।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos