अपराध

दिल्ली पुलिस ने भाऊ गिरोह के तीन सदस्यो को किया गिरफ्तार, रोहिणी में मुठभेड़ के बाद पुलिस की कार्यवाही

22, Feb 2025 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 39

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम शाखा ने भाऊ गिरोह  के तीन सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया है, यह किस्सा रोहिणी इलाके में हुई घटना के बाद पुलिस  कार्यवाही की दौरान हुआ।   
पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का रास्ता बेगमपुर के पास रोहिणी में रोका, लेकिन बदमाशों ने गोली चलानी शुरू करदी। जवाबी हमले में एक अपराधी के पैर में बन्दूक की गोली लगी। गिरफ्तार किये गए अपराधीयो से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

भाऊ गिरोह का वर्णन इस प्रकार है :
इसके मुख्य सदस्य का नाम हिमांशु भाऊ है, जो अनेक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, जिसमे डरा धमका कर पैसा हड़पने की गतिविधि भी शामिल है। 
2020 से सक्रिय इस गिरोह ने आपराधिक गतिविधियों के बाद अपनी छाप छोड़ने की आदत बनाई है जिसमे "भाऊ गिरोह 2020 से" लिखा है। 

यह गिरोह विशेष व्यापारी मालिकों को निशाना बनाते है और उनसे अपार धन की सुरक्षा राशि की मांग करते है, और इसके लिए पीड़ित के साथ  हिंसक तरीके का उपयोग करते है।   
हिमांशु भाऊ भारत छोड़ कर चला गया जबसे इंटरपोल रेड कार्नर ने उसके खिलाफ नोटिस जारी किया है, संदेह है कि वह पोर्तुगल के रस्ते से यूनाइटेड स्टेट चला गया। यह गिरोह राजौरी गार्डन के बर्गर किंग के बहार बन्दूक से गोली चलाने के बाद प्रख्यात हुआ, इस घटना को उनके पिछले  हमलो से जोड़ा गया, जिसमे कबीर नगर और तिलक नगर के हादसे भी शामिल है।   
दिल्ली पुलिस ने क्राइम शाखा और विशेष सेल के साथ मिलकर इस सक्रिय गिरोह की गतिविधियों की जांच शुरू करदी और सदस्यों को कड़ी निगरानी में रखा। 



About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top