
जयपुर। मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना के अंतर्गत 3 साल से 6 साल के बच्चो को हफ्ते में 5 दिन तक आंगनवाड़ी केन्द्रो पे दूध प्रदान किया जाएगा, बजट से पहले हफ्ते में 3 दिन दूध बाटा जाता था। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने अतिरिक्त 200 करोड़ का खर्च कर इस समाचार की घोषणा की।
गर्भवती महिलाओ को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण नुट्रि-किट योजना के तहत अंतिम 5 महीने के गर्भ के दौरान यह किट दिया जाएगा। 25 करोड़ रूपए व्यय करने के बाद 2.35 लाख महिलाओ को इसका लाभ मिलेगा।
बजट में राज्य सरकार ने प्रस्ताव दिया कि 50 बी.एड. सरस्वती हाफ वे होम्स को भी, 18 वर्ष से अधिक वाली महिलाओ के लिए सभी डिविशनल हेडक्वाटर में लागु किया जाएगा। इसके साथ राज्य सरकार ने प्रस्ताव दिया कि गर्ल चाइल्ड केयर इंस्टिट्यूट भी 10 जिला हेडक्वाटर में स्थापित करना चाहिए, जिसमे ज़रूरत मंद लड़कियों को रक्षा और संभाल प्रदान की जाये।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos