
बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को इस हार के बाद एक और चिंता का सामना करना पड़ा, और वह थी फखर जमां की चोट। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में फखर जमां ओपनिंग करने नहीं आए थे, जिसके बाद सउद शकील को उनकी जगह ओपनर के तौर पर उतारा गया। अब सवाल उठता है कि फखर जमां की चोट कितनी गंभीर है और क्या वह भारत के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे?
न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद, पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने फखर जमां की चोट पर अपडेट दिया। रिजवान ने कहा कि भारत के खिलाफ फखर जमां के खेलने पर अभी भी संदेह है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह नहीं पता कि भारत के खिलाफ मुकाबले तक फखर जमां पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे या नहीं। यदि फखर जमां भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाते हैं, तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ भी हार जाता है, तो उसका टूर्नामेंट में आगे का सफर खतरे में पड़ सकता है।
पहले मुकाबले में, न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 320 रनों का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के लिए टॉम लेथम ने 104 गेंदों पर 118 रन बनाए, जबकि ओपनर विल यंग ने 113 गेंदों पर 107 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह ने 49 गेंदों पर 69 रन बनाए, जबकि बाबर आजम ने 90 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos