
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की है, जिसमें दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति व्यक्त की। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह पुतिन से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे, जो संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के अलावा किसी तीसरे देश में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात सऊदी अरब में होगी, हालांकि इस बैठक की तारीख का अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। ट्रंप ने कहा कि भविष्य में कई बार दोनों नेताओं की मुलाकात होगी, कभी वे अमेरिका आएंगे और कभी वे रूस जाएंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि दोनों देशों के नेता सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को जानते हैं, और यह मुलाकात के लिए एक आदर्श स्थान हो सकता है। हालांकि, इस पर रूस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos