राज्य

बिहार चुनाव 2025 पटना में महागठबंधन की पहली अहम बैठक मनोज झा बोले हम साथ लड़ेंगे

17, Apr 2025 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 4

पटना में आज महागठबंधन की अहम बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे। चूंकि इसी वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यह बैठक रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कई अहम बातें कही हैं और साथ ही एनडीए पर भी निशाना साधा है।

मनोज झा ने स्पष्ट किया कि इस बैठक का उद्देश्य सीटों के बंटवारे को तय करना नहीं है, बल्कि यह बैठक इस बात का संकेत है कि सभी दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "पहली बैठक का मकसद होता है कि हम एक साथ चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह बैठक सीट बंटवारे जैसी बातों से अलग है। ऐसी चर्चाएं बाद में होती हैं।"

एनडीए को घेरते हुए मनोज झा ने तंज कसते हुए कहा, "उनकी तो आदत है, साहब तेरी सुबह की जय, साहब तेरी शाम की जय… तो उनको मुबारक।" उन्होंने कहा कि गठबंधन का फोकस इस समय बिहार में व्याप्त अराजकता और शासन व्यवस्था की समस्याओं का समाधान निकालने पर है। उन्होंने कहा कि जनता को एक सशक्त विकल्प देना अब सबसे जरूरी हो गया है।

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज झा ने भागलपुर के एक लीक वीडियो का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "उस वीडियो में बीजेपी के बड़े नेता कह रहे थे – तेजस्वी को टारगेट मत करो, उसकी छवि अलग है। इससे साफ है कि नेतृत्व की भूमिका तेजस्वी यादव में ही सन्निहित है।"



About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top