राजनीति

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक और स्टूडेंट ने कर लिया सुसाइड

29, Apr 2024 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 57

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक और स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसने हॉस्टल में अपने कमरे में रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी। करीब 5-6 घंटे बाद इसकी सूचना लगी। इसके बाद कमरे का गेट तोड़ा गया। शव को एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। सोमवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए।
5 मई को था नीट का एग्जाम
कोचिंग स्टूडेंट सुमित (20) हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। वह 1 साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। 5 मई को उसका नीट का एग्जाम था। सम्भवतयाः पढ़ाई के प्रेशर के चलते हैं उसने ऐसा कदम उठाया। घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी की है। 

दोपहर बाद नजर नहीं आया
सुमित लैंडमार्क सिटी इलाके में उत्तम रेजीडेंसी नामक हॉस्टल में रहता था। सुमित रविवार दोपहर में खाना खाने के बाद कमरे चला गया। उसके बाद नजर नहीं आया। इधर परिजन कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी। वार्डन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
ड्रॉप आउट था सुमित
डीएसपी राजेश सोनी ने बताया कि रात को साढ़े 9 बजे करीब पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का गेट तोड़ा तो सुमित पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। सुमित ड्रॉप आउट था। उसने पहले भी नीट का एग्जाम एग्जाम दिया था। 5 मई को उसके नीट का एग्जाम था।

हॉस्टल में नहीं था एंटी हैंगिग डिवाइस
सुमित के कमरे में एंटी हैंगिग डिवाइस नहीं लगी हुई थी। जबकि प्रशासन ने सभी पीजी और हॉस्टल संचालकों को कमरे में एंटी हैंगिग डिवाइस लगवाना अनिवार्य किया हुआ है। डीएसपी राजेश सोनी ने बताया कि हॉस्टल में 12 में से 10 कमरों में एंटी हैंगिग डिवाइस लगा हुआ था। दो कमरों में नहीं था। उसमें से एक कमरे में सुमित रहता था। 5 मई को एग्जाम था। दो-तीन दिन बाद परिजन इसको लेने आने वाले थे। उससे पहले ही ये घटना हो गई।



About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top