'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 5 दिनों से लापता हैं। बीते 22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे जिसके बाद से किसी को उनकी कोई खबर नहीं थी।
मामले में गुरुचरण के पिता ने 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग कम्प्लेन दर्ज कराई थी। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है जिसमें गुरचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं।
24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ बता रहा है। पुलिस ने जब उनके फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं।
गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने कहा, 'SHO ने उन्हें कॉल करके आश्वासन दिया है कि वो मेरे बेटे को जल्दी ढूंढ लेंगे। उम्मीद करता हूं कि गुरचरण ठीक होगा और खुश होगा। वो इस समय जहां भी है, बस रब उसकी खैर करे।' ‘गुरुचरण 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे। कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी। उस दिन उन्होंने रात के साढ़े 9 बजे मुझे मैसेज किया जिसमें लिखा था- 'स्टार्ट सून'।
उनकी 9.30 बजे की फ्लाइट थी और वो मुंबई एयरपोर्ट पर 11.40 बजे लैंड करने वाले थे। मैं उन्हें पिक करने के लिए 11.25 तक एयरपोर्ट पहुंच गई थी।
पार्किंग की लाइन बहुत लंबी होती है। इसी वजह से मैंने सोचा कि उनका फोन आएगा तो पार्किंग में जाकर पिक-अप करूंगी। दो घंटे तक वहां उनका इंतजार किया लेकिन वो नहीं आए।’ फैमिली फ्रेंड ने आगे बताया- ‘गुरुचरण के पास दो मोबाइल नंबर हैं जिसमें से एक स्विच ऑफ था, वहीं दूसरे नंबर पर लगातार रिंग जा रही थी।
मैंने काफी देर वेट किया पर फिर रात के 1 बजे अपने घर निकल आई। मैंने उनके पिता को कॉल करके इन्फॉर्म कर दिया।
मुझे लगा कि वो शायद फ्लाइट में बैठे ही ना हों या उनकी फ्लाइट मिस हो गई हो। लेकिन उनके पिता ने बताया कि वो घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके थे।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos