लोकतंत्र के महोत्सव में मतदान का जोश... शादी की रस्मों से पहले वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, लोगों को किया जागरूक
दूल्हा रोहित नायक सरकार दुल्हन के साथ मतदान केंद्र पहुंचे ! 26 अप्रैल को देश में दूसरे चरण का मतदान जारी है बारां शहर से चुनाव की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे. इसी के साथ दूल्हा रोहित नायक सरकार ने लोगों से मतदान जरूर करने की अपील की.
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर सुबह से मतदान जारी है. लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए लोग जरूरी काम से पहले मतदान के लिए पहुंच रहे हैं. बारां शहर के हाउसिंग बोर्ड बूथ नंबर 75 संस्कृति स्कूल के मतदान केंद्र पर दूल्हे रोहित नायक सरकार ने शादी की रस्मों को बीच में छोड़कर मतदान करने पूरे परिवार के साथ पहुंचे. दुल्हन निशा कंवर भी परिवार के सदस्यों के साथ कड़ी रही!
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos