राजनीति

21 राज्यों की 102 सीटों पर 68% वोटिंग:लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा 83%,

20, Apr 2024 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 87

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुई वोटिंग में 68.29 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। 2019 के मुकाबले यह आंकड़ा 1 प्रतिशत ही कम है। 2019 में फर्स्ट फेज में 91 सीटों पर 69.43% वोटिंग हुई थी।

शुक्रवार को जिन 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई है, इनमें 2019 में भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। फर्स्ट फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है।

21 में से 4 राज्यों में 80% से ज्यादा वोटिंग हुई। इनमें सबसे ज्यादा लक्षद्वीप में 83.88% वोटिंग हुई है। इसके बाद त्रिपुरा में 81.62%, बंगाल में 80.55% और सिक्किम में 80.03% मतदान हुआ। 16 में 50-80% के बीच मतदान हुआ। एकमात्र बिहार 50% से नीचे रहा। यहां सबसे कम, 48.88%, वोटिंग हुई।

दो राज्यों, पश्चिम बंगाल और मणिपुर, में वोटिंग के दौरान हिंसा भी हुई। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले गए। अरुणाचल में 76.44% और सिक्किम में 79.86% लोगों ने राज्य सरकार चुनने के लिए वोट डाले।

बंगाल और मणिपुर में झड़प, हिंसा, EVM जलाईं

  • पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच पथराव: तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कूचबिहार के तूफानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर हिंसा की। तृणमूल एजेंट्स से मारपीट की गई है, इसमें कई घायल हैं। TMC ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हथियारों के साथ बूथ के सामने खड़े होकर मतदाताओं को डरा रहे हैं। इस इलाके में गुरुवार रात भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा की और तृणमूल के अस्थाई दफ्तर में आगजनी की। TMC ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने भी तृणमूल के कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया है।


About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top