राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ पदाधिकारी रहे नेताओं में से महज 4 नेता ही जीत पाए, जबकि 13 ने चुनाव लड़ा था। आरयू में अध्यक्ष रहे 3 नेताओं का टिकट कट गया था। पिछली बार राजस्थान यूनिवर्सिटी से निकले छात्र नेताओं में से 10 विधायक थे। इनमें रघु शर्मा, महेश जोशी और प्रताप सिंह खाचरियावास तो मंत्री भी रहे थे। साल 2001 के बाद जीता कोई भी अध्यक्ष विधायक नहीं बना था। इस बार यह परिपाटी टूट गई। मनीष यादव ने शाहपुरा से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की।
इस बार ये चार नेता पहुंचे विधानसभा
कालीचरण सराफ-: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे सराफ ने मालवीय नगर सीट से लगातार चौथी बार चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेश प्रत्याशी को 35 हजार 494 वोटों से हराया।
हनुमान बेनीवाल-: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हनुमान बेनीवाल ने खींवसर से आरएलपी के टिकट पर चुनाव जीता। बेनीवाल ने 2059 वोटों से जीत हासिल की।
कैलाश वर्मा-: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ महासचिव रहे कैलाश वर्मा ने बगरू से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 45 हजार 250 वोटों से हराया।
मनीष यादव-: 2001 के बाद आरयू छात्रसंघ अध्यक्ष रहे छात्रनेताओं में मनीष यादव की जीत हुई है। यादव 2010 में अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस के टिकट पर 64908 वोटों से जीते।
छात्रसंघ के 9 पूर्व पदाधिकारी हारे
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे नेताओं में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, नवलगढ़ से राजकुमार शर्मा, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, केकड़ी से रघु शर्मा, नावां से महेंद्र चौधरी चुनाव हार गए। भाजपा के टिकट पर तारानगर से राजेंद्र राठौड़ हार गए। आरयू में महासचिव रहे नेताओं में भाजपा के टिकट पर चौमूं से रामलाल शर्मा और आमेर से सतीश पूनिया हार गए। आरयू में महासचिव रहे नरेश मीणा भी हारे।
2018 के चुनाव में कालीचरण, रघु शर्मा, राजेन्द्र राठौड़ जीते थे
2018 के चुनाव में आरयू में अध्यक्ष रहे कालीचरण सराफ, रघु शर्मा, महेश जोशी, राजेंद्र राठौड़, महेंद्र चौधरी, राजकुमार शर्मा, अशोक लाहोटी विधायक बने थे। इसके अलावा महासचिव रहे नेताओं में सतीश पूनिया, रामलाल शर्मा भी विधायक थे। आरएलपी के हनुमान बेनीवाल भी विधायक का चुनाव जीते थे। बाद में वे सांसद बन गए।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos