राजनीति

मोदी बोले- कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं

18, Nov 2023 News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news 52

पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान में चुनावी अभियान पर हैं। वे भरतपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब राजस्थान की जनता कह रही है कि 3 दिसंबर, कांग्रेस छू-मंतर।

भाजपा का संकल्प राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने का संकल्प है। राजस्थान में भाजपा ने जो वादे किए हैं, इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। आपसे किए वादे जरूर पूरे होंगे। यह मोदी की गारंटी है।

इसके बाद वे नागौर भी जाएंगे। वहां जाट समाज के लोक देवता तेजाजी महाराज के दर्शन करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

मोदी के भाषण की बड़ी बातें...

1. दुनिया में भारत का डंका बज रहा है
भारत का चंद्रयान चांद पर वहां पहुंचा, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह सब मोदी के कारण नहीं, बल्कि यह कमाल भारत की जनता का एक वोट कर रहा है, क्योंकि आपने वोट देकर दिल्ली में स्थिर और मजबूत सरकार बनाई, इसलिए भारत हर मैदान में जीत रहा है।

2. कांग्रेस ने जिस पत्तल में खाया, उसी में छेद किया
कांग्रेस ने पांच साल में राजस्थान को भ्रष्टाचार और दंगों में अग्रणी बना दिया है, इसलिए राजस्थान कह रहा है कि जादूगरजी, कोनी मिले वोटजी(जादूगरजी, वोट नहीं मिलेगा)। एक कहावत है कि जिस पत्तल में खाया, उसी में छेद किया। कांग्रेस ने राजस्थान के साथ ऐसा ही किया। बेटियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया। होली, रामनवमी या कोई भी त्योहार लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू यही सब चलता रहा। कांग्रेस जहां-जहां आती है, वहां-वहां आतंकवादी, अपराधी, दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टीकरण ही सबकुछ है।



About author

News19Raj Today's News Jaipur, Hindi news, Jaipur news

AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019


Scroll to Top