
आज ऐश्वर्या राय का 50वां बर्थ डे है। बॉलीवुड में करीब ढाई दशक पूरे कर चुकीं ऐश ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने डांस और एक्टिंग से भी इन्होंने लाखों फैन बनाए हैं। सिर्फ हिंदी नहीं, ऐश्वर्या ने तमिल, तेलुगु, बंगाली और हॉलीवुड फिल्मों में भी काफी नाम कमाया है।
हालांकि शादी के बाद करियर में काफी गिरावट देखी गई। पिछले एक से डेढ़ दशक में इनकी सिर्फ 4 फिल्में ही हिट रही हैं। अभी कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट भी नहीं है।
इसके बावजूद ऐश्वर्या का रुतबा इंडस्ट्री में कम नहीं हुआ है। वो आज भी बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। ₹828 करोड़ की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस आज भी इनसे पीछे हैं।
फिल्में भले ही फ्लॉप हुई हों, लेकिन वो आज भी एक फिल्म के लिए ₹12 करोड़ चार्ज करती हैं। उनके कार कलेक्शन में ही कोई 15 करोड़ की गाड़ियां हैं।
ऐश्वर्या की खूबसूरती बचपन से ही सबका ध्यान खींचती थी। किस्सा तब का है जब उनकी इंग्लिश प्रोफेसर एक मैगजीन में फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम करती थीं। उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए मॉडल की जरूरत थी, चूंकि प्रोजेक्ट की डेडलाइन नजदीक थी तो प्रोफेसर ने ऐश्वर्या से ही मॉडलिंग करने की रिक्वेस्ट की। ऐश्वर्या मान गईं और ऐसे में उन्होंने महज 9वीं क्लास में पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट पूरा किया। ये कैमलिन एग्जाम पेंसिल का ऐड था।
कॉलेज टाइम में भी ऐश्वर्या सभी टीचर्स की फेवरेट थीं। आमतौर पर वो क्लास में सबसे पीछे ही बैठती थीं, लेकिन जब भी फिजिक्स का लेक्चर होता वो पहली सीट पर आ जातीं। ऐश्वर्या फिजिक्स टीचर की पसंदीदा थीं। इन्हीं के कहने पर ऐश्वर्या ने कॉलेज मैगजीन के लिए शूट किया था जहां से मॉडलिंग में उनकी दिलचस्पी बढ़ गई थी। धीरे-धीरे उन्हें बड़ी कंपनियों की ऐड फिल्म्स के ऑफर मिलने लगे।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos