
लंबे इंतजार और कई दौर की बैठकों के बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी एक और सूची जारी कर दी है। मकराना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने एक बार फिर पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को मौका दिया है। जाकिर हुसैन पार्टी के नागौर जिलाध्यक्ष भी हैं और मुस्लिम समाज से पार्टी में कद्दावर चेहरा हैं। हालांकि गैसावत पिछले दो चुनाव से लगातार हार का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें इस बार भी मैदान में उतारा है।
पहला चुनाव 2008 में लड़ा
जाकिर हुसैन ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2008 में मकराना से लड़ा। इससे पहले 2003 में हुए चुनाव में यह सीट भाजपा के भंवरलाल राजपुरोहित ने जीती थी। अगले चुनाव में यानी 2008 में कांग्रेस ने जाकिर हुसैन को टिकट दिया जबकि उनके सामने भाजपा के श्रीराम भींचर थे। परिणाम में जाकिर जीते।
इसके अगले चुनाव 2013 में जाकिर वापस कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए और भाजपा के श्रीराम भींचर से 11778 वोट से हारे। यह भींचर का तीसरा चुनाव था। पिछले चुनाव 2018 में भी जाकिर ही पार्टी के प्रत्याशी रहे, लेकिन तीसरी बार में उन्हें भाजपा के रूपाराम मुरावतिया से 1488 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
AB 208 Nirman Nagar Vivekanand Marg Ajmer road jaipur - 302019
Latest Videos
Advertisement Videos
Trend Videos